नवगछिया : सोमवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि तो थोड़ी कम हुई लेकिन शाम होते होते नवगछिया के इस्माईलपुर बिंदटोली में रिंग बांध लगभग 350 मीटर तक धराशायी हो गया। बांध का आधा हिस्सा गंगा में समा गया। कई घरों में पानी भी घुस गया है। कटाव का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। मौके पर अफरातफरी की स्थिति है। पिछले साल भी लगभग इसी जगह पर रिंग बांध कटा था। लिहाजा इस बात से दहशत है कि अगर पूरा बांध कटा तो फिर पूरा गोपालपुर भीषण बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

अनुमंडल के तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि स्पर डैमेज हुआ है। दूसरी ओर जिले के अलग-अलग हिस्से में सोमवार को डूबने से दो लोगों की मौत भी हो गई है। सोमवार के दोपहर एक बजे के आसपास बिंद टोली के पास करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से बने रिंग बांध में बोल्डर क्रेटिंग कार्य ध्वस्त होने लगा। शाम में अचानक स्पर संख्या नौ के देखते ही देखते दो दर्जन से अधिक घर भी गंगा नदी में समा गए। कटाव इतना तेज था कि लोग जान बचा कर भागे। घर का सामान पानी में बह गया।

कटाव की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, सीओ और गोपालपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और कटाव में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य आपदा मित्रों के सहयोग करने लगे। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई. अनवर जमील, विशेषज्ञ ई. गोपाल चन्द्र मिश्रा तटबंध पर पहुंचे और तटबंध को सुरक्षित करने एनसी में बालू भरी बोरियां डलवाने का प्रयास करते दिखे, लेकिन तटबंध पर बाढ़ पीड़ितों के सामान, माल मवेशी व लोगों की भीड़ के कारण फ्लड फाइटिंग कार्य में परेशानी आ रही है। सोमवार को सुल्तानगंज में एक सेंटीमीटर की मामूली कमी आई है।

जबकि भागलपुर में 3 सेमी और कहलगांव में 4 सेमी की बढ़त दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग ने मंगलवार को भागलपुर में 15 व कहलगांव में 10 सेमी की कमी का अनुमान लगाया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मंगलवार से पानी के घटने में तेजी आएगी। बाढ़ में डूबने से दो की मौत हुई है। पीरपैंती के बाखरपुर तिलकधारी टोला से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। जबकि सुल्तानगंज के पुरानी मोतीचक गांव में एक 13 वर्षीय बच्चे का शव बाढ़ के पानी से बरामद किया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet