नवगछिया : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिया गया है। दोनों कक्षाओं में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा का पास प्रतिशत 100% है। कक्षा दशम में प्रथम स्थान पर निपुण कंबोज 95.8%, द्वितीय स्थान पर सुदर्शन कुमार 95.4% एवं तृतीय स्थान पर सौरभ राज 94% रहे।

विज्ञान द्वादश में प्रथम स्थान पर मांडवी कुमारी 94.6%, द्वितीय स्थान पर पार्वती कुमारी 91.6% एवं तृतीय स्थान पर अन्नु प्रिया 90% रहीं। वाणिज्य द्वादश में प्रथम स्थान पर राजा कुमार 86.2%, द्वितीय स्थान पर शिवानी कुमारी 84.2% एवं तृतीय स्थान पर आदर्श श्रवण 78.4% रहे।

वही बाल भारती विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि विद्यालय के कुल नौ छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए। 25 छात्र-छात्राओं ने 80 से लेकर 89% तक और 42 छात्र-छात्राओं ने 70 से 79% अंक अर्जित किए।

वैष्णवी शांडिल्य सर्वाधिक 96.6 प्रतिशत लाकर विद्यालय टॉपर बनी। प्रकृति 92.4% अंक लाकर द्वितीय स्थान, यश कुमार 92.2% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे। बाल भारती प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, डॉक्टर बी एल चौधरी सचिव अभय प्रकाश मुनका आदि ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....