नवगछिया : जाम के लिए विख्यात सेतु और पहुंच पथ पर पहली बार बेहतर पुलिस व्यवस्था के कारण जाम नहीं लगा। रैली के बाद वाहनों से सेतु पर जाम नहीं लगे, इसके लिए नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार और एसडीपीओ ओमप्रकाश सेतु पर खड़े होकर वाहनों को निकालने में लगे रहे।
Total Downloads: 160
भागलपुर में पीएम के कार्यक्रम समाप्ति के बाद वहां से निकलने वाले वाहनों के काफिला से नवगछिया के तेतरी जीरोमाइल में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, लेकिन नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार की बेहतर पुलिस व्यवस्था के कारण जीरोमाइल में जाम ज्यादा देर नहीं लगा और एक-एक वाहन निकलते गए।
कार्यक्रम के बाद पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया के लिए आने वाले वाहन की लंबी भीड़ तेतरी जीरो माइल पहुंची। इस कारण भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, वहां पर तैनात नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह और कई थाना की पुलिस ने वाहनों को रोककर रैली से आने वाले वाहनों को एक-एक कर विभिन्न दिशाओं में निकाला।

