नवगछिया : प्रखंड अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर में मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष के मो. जहीर राईन के पुत्र मोहम्मद शहनाज़ ने आवेदन में बताया कि सुबह अपने दुकान पर बैठा था।

तभी चार नामजद समेत चार अज्ञात आकर लाठी-डंडे से हमला कर दिए और कहा कि 50 हजार रुपये रंगदारी नहीं देगा तो दुकान नहीं खोलोगे। वहीं दूसरे पक्ष से भगवत्तीपुर निवासी मो. कंचन राईन की पत्नी बीबी रजिया ने छह को नामजद करते हुए थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....