नवगछिया:  मानसून में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल एनएच 131बी की 9 किलोमीटर सड़क पर अलकतरे का काम कराएगा। यह सड़क भागलपुर से नवगछिया के बीच है। जून के अंतिम सप्ताह में मरम्मत का काम शुरू हो सकता है। विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

बेगूसराय की विकास कुमार फर्म को काम का जिम्मा मिला है। एजेंसी को दिसंबर तक काम पूरा करना होगा। एनएच विभाग के अभियंताओं के अनुसार, तीन एजेंसियों ने मरम्मत में रुचि दिखाई थी।

मुंगेर की मेसर्स निरंजन शर्मा, बेगूसराय की मेसर्स विकास कुमार और पटना की कौशल्या स्टेट ने दस्तावेज जमा किए थे। इनमें से विकास कुमार फर्म को चुना गया। भागलपुर जीरोमाइल चौक से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मोड़ तक 40 एमएम बिटुमिनस यानी गिट्टी-अलकतरा मिश्रण बिछाया जाएगा। फिलहाल सड़क की हालत खराब है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....