नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने वाले आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खगड़िया निवासी पिंटु कुमार के रूप में हुई है।

पीड़िता ने 22 जुलाई 2025 को साइबर थाना नवगछिया में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पिंटु कुमार ने उनके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाए। इन अकाउंट से उनकी निजी फोटो और वीडियो वायरल किए जा रहे थे। आरोपी उन्हें बदनाम करने की धमकी भी दे रहा था।

पुलिस ने मामले में साइबर थाना कांड संख्या 13/25 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ धारा 294/75/351(2)/352 बी.एन.एस. और 66(C)/66(D)/66(E) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

तकनीकी जांच के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....