नारायणपुर : प्रखंड के बलहा गांव में मंगलवार की रात इमामवाड़ा के पास पुलिस की मुखबिरी के आरोप में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Total Downloads: 173
एक पक्ष के घायल बलहा निवासी आसमां खातून ने बीरबन्ना निवासी मो. जहांगीर अली, मो. शमशेर अली, मो. शरीफ अली, मोः मुस्तकीम अली, लैला खातून, साजो खातून, निकहत खातून, जनसिदा खातून, सलाउद्दीन, साजिम समेत 11 नामजद और 6 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर मारपीट, छिनतई का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बीरबत्रा निवासी मो. शरीफ अली ने बलाहा निवासी नहवार अली, रोशन खातून, अमजद अली, हसिया खातून, नुरस खातून, सजिदा खातून, सहजादी खातून, नाजनी खातून समेत आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। गंभीर रूप से घायल मो. शोएब और सजदा खातून हो गयी

