नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट आने से छात्रा की मौत हो गई। मृतका रंगरा थाना के मुरली निवासी संजय ठाकुर की पुत्री लूसी कुमारी है। पटरी पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मृतक युवती के चाचा अजय ठाकुर ने बताया कि लूसी कुमारी घर से मदन अहिल्या महिला कॉलेज गई थी। वह 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लाने के लिए कॉलेज गई थी। कॉलेज से दो सहेलियों के साथ नवगछिया स्टेशन घूमने गई थी। प्लेटफार्म नंबर एक से वह दो नंबर पर रेल पटरी पार करके जा रही थी इसी दौरान कुर्सेला की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जिससे लूसी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी हाथ कट गया था सर भी फट गया था। घटना के पश्चात मौके से दोनों सहेली फरार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस ने घायल छात्रा को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया अस्पताल में चिकित्सक ने घायल छात्रा का इलाज किया। घायल छात्रा के गांव के अरविंद ठाकुर, राजेश ठाकुर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचे थे। घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। भागलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बरारी थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

मृतक युवती के पिता नई दिल्ली में करते हैं नौकरी मृतक युवती के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करता हैं। उसके दो भाई गौरव कुमार, रोमन कुमार है। इधर, नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि रेल पटरी पार करने के दौरान छात्रा मालगाड़ी के चपेट में आ गई। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई है। यहां उल्लेखनीय है कि रेलवे की ओर से रेल पटरी पार नहीं करने की बार-बार हिदायत दी जाती रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....