नवगछिया : रायपुर पंचायत के पंसस प्रतिनिधि राम शर्मा को नशा मुक्ति के लिए नवगछिया नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया गया था। पांच दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
शव पर खून के काले निशान देख ग्रामीणों ने मारपीट की आशंका जताई। बताया गया कि राम शर्मा पहले नशे में घर पर मारपीट करते थे, जिसके कारण उनके भाई ने उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
उनकी पत्नी कांति देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंसस कांति देवी, मृतक के भाई और ग्रामीण ने बताया कि उनके चेहरे और शरीर पर खून का जमा काला दाग का निशान था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
