नवगछिया | जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई. अनवर जमील ने लगातार दो दिन रविवार व सोमवार को विभाग द्वारा कराये जा रहे कट प्वाइंट का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश सहायक अभियंता को दिया।

उन्होंने कट प्वाइंट पर और अधिक हाइवा से मिट्टी भर कर तत्काल तटबंध को रीस्टोर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मिट्टी भराई के बाद सीट पाइलिंग व बोल्डर क्रेटिंग का कार्य भी युद्धस्तर पर शुरू कर तय समय में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....