नवगछिया। नवगछिया नगर के बूथ संख्या 36, 37, 42, 44, 48 ,59, 60 ,64, 65, 66 पर भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सभी बूथ अध्यक्षों के द्वारा मनाई गई और उसके जीवनी पर प्रकाश डाला गया ।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष दीपक भगत नि वर्तमान नगर अध्यक्ष कौशल जैसवाल, जिला महामंत्री मुकेश राणा बूथ अध्यक्ष गोपाल तांती, मृत्युंजय सिंह, संजीव कुमार चंद्रशेखर मंडल ,धीरज कुमार, करण कुमार, रंजीत पोद्दार अशोक सिंह दीपक मवांडिया समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं तीन टंगा दिया उत्तर काली धाम मंदिर भीम दास टोला में पैक्स अध्यक्ष ललन जायसवाल, बंशीधर जायसवाल, राजकुमार रजक, भाजपा नेता मनोज मंडल दयानंद शाह कन्हैया चौधरी अभिषेक चौधरी पंचायत समिति बिशनदेव चौधरी उमेश मंडल रूपेश कुमार सिंघेश्वर चौधरी प्रमोद चौधरी रमन कुमार ने जन्मदिन मनाया।

वही पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती बिहपुर प्रखंड भाजपा के द्वारा एनडीए कार्यालय बिहपुर में सामारोह पूर्वक मनायी गयी। वहीं वाजपेयी के जीवन पर आधारित 15 दिवसीय प्रदर्शनी का भी शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर और क्षेत्रीय विधायक ई.शैलेंद्र समेत कई नेताओं ने अटल जी के चित्र पर फूल चढ़ाए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद व संचालन प्रो.गौतम ने किया। विधायक ई.शैलेंद्र ने कहा कि स्व.वाजपेयी का बिहपुर विस से काफी जुड़ाव था। उन्होंने 90 के दशक में बिहपुर में सभा व नारायणपुर में काफी दिनों तक प्रवास भी किया था। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप सहित सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....