नवगछिया में एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रयागराज-बनारस के साथ-साथ पटना तक जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। तीन से चार दिन बाद यहां पर 40 से 50 सेंटीमीटर गंगा के जलस्तर में वृद्धि का अनुमान है। गंगा के जलस्तर वृद्धि होने को लेकर नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि हमलोग पूर्व से ही तटबंध पर निगरानी कर रहे हैं।
Total Downloads: 407
तटबंध पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि गंगा के जलस्तर में पिछले तीन-चार दिनों से कमी रहने के कारण तटबंध व स्परों पर दबाव कम हुआ है लेकिन एक बार फिर गंगा के जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।
जिससे हमलोग सचेत होकर के निगरानी कर रहे हैं। मालूम हो कि इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध पर इस बार कई जगहों पर गंगा नदी के दबाव से कटाव हो जाने से तटबंध की स्थिति दयनीय हो गई है।

