नवगछिया। नवगछिया-कटरिया रेलखंड के बीच भवानीपुर गुमटी संख्या-3 के पास एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन से यात्रा कर रहा था तभी अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की पहचान मधुबनी जिले के हरलाखी निवासी राजेंद्र मंडल के पुत्र शंकर मंडल के रूप में हुई। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो नवगछिया पहुंच रहे हैं।परिजनों के मुताबिक, शंकर मंडल गुवाहाटी में काम करते थे और ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet