नवगछिया में बैंक कर्ज नहीं चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। जिन पर नीलाम पत्र वाद दायर हैं और जिनके खिलाफ वारंट निर्गत हो चुके हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए।

हाल ही में बिहपुर थाना ने ऋणी श्यामचंद्र कुमार को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया। जिलास्तरीय बैठक में DM ने सभी थानाध्यक्षों को इन वारंटों के जल्दी कार्यान्वयन की हिदायत दी है।

नवगछिया क्षेत्र में कई डिफाल्टर ऋणियों पर वारंट जारी हैं, और प्रशासन 10 फरवरी तक वारंट गिरफ्तारी सप्ताह मना रहा है, जिसमें अधिक से अधिक ऋणियों को गिरफ्तार करने की योजना है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....