नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कदवा-लोरीदास के पास फोरलेन सड़क पर टेंपो और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर से हुआ।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। साथ ही डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सभी घायल पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला भिट्ठा गांव के निवासी हैं। वे नवगछिया के पकरा इलाके से रिश्तेदारी निभाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घायलों की पहचान
घायलों में मो. मुस्ताक (पिता- मो. असमुल), मो. इम्तियाज (पिता- स्व. मो. सलीम), मो. रहीस (पिता- मो. भोला), मो. सत्तार (पिता- मो. अली) और सोनिया खातून (पति- मो. रहीस) शामिल हैं। दो अन्य घायलों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी सुजीत कुमार वारसी ने बताया कि सभी घायलों को पहले अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet