बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को नवगछिया में किराना व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता के परिवार से मुलाकात की। विनय गुप्ता की 4 मई की रात हत्या कर दी गई थी। तेजस्वी ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
Total Downloads: 167
विनय गुप्ता की हत्या उस समय हुई, जब वे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। पीड़ित परिवार के अनुसार विनय की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। तेजस्वी यादव ने इस घटना को नीतीश सरकार की प्रशासनिक विफलता बताया।
तेजस्वी ने अपराधी को सजा देने की मांग की
नवगछिया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तेतरी गांव के मुकेश झा और अनमोल पासवान ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। तेजस्वी ने सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने और अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

