नवगछिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। नगरह गांव में की गई छापेमारी में पुलिस ने 29 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इनमें 3 बोतल आर्मी की भी शामिल हैं।

थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह के अनुसार, उन्हें नगरह निवासी मुकेश सिंह के घर में अवैध शराब होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी में कुल 15.37 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....