बिहपुर। एनएच-31 पर इंदिरा मंच चौक से पूरब एक बाइक शोरूम के सामने बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सभी युवक खगड़िया जिले से भोज में शामिल होने के लिए खरीक थाना क्षेत्र के लत्तीपुर जा रहे थे।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे वाहनों की तेज रोशनी के कारण बाइक चालक की आंख चौंधिया गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....