बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने बिहपुर में 450 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध सुदृढ़ीकरण, मरीन ड्राइव और रीवर फ्रंट निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को एनडीए कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी जानकारी दी।

मंत्री शैलेंद्र ने बताया कि गंगा फ्लड फाइटिंग कॉर्पोरेशन द्वारा 450 करोड़ रुपये की लागत से नरकटिया-नन्हकार गंगा जमींदारी तटबंध को बाढ़ और कटाव से स्थायी मुक्ति दिलाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत बिहपुर में आधुनिक मरीन ड्राइव और जहान्वी चौक/राघोपुर के समीप रीवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को लेकर प्राथमिक स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसके अंतर्गत बीरबन्ना से सोनवर्षा दुमुंही चौक तक तथा लत्तीपुर से जहान्वी चौक तक की सड़कों का विस्तार किया जाएगा।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बिहपुर-लत्तीपुर-महादेवपुर घाट तक रेलवे की जमीन बिहार सरकार को हस्तांतरित की जाएगी। इससे बिहपुर को सीधे फोरलेन एनएच-106 और एनएच-31 से जोड़ा जा सकेगा, जिससे क्षेत्र में यातायात और विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर प्रो गौतम, उत्तम कुमार, अभय राय, प्रभुनंदन चौधरी, इंजीनियर गौरव, रूपेश रूप, दिलीप सिंह, अमित सिंह, सौरव सावर्ण, कल्याण झा, अजय उर्फ माटो, सिंटू, लालमोहन और कमलरंजन सहित कई लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil