नारायणपुर । प्रखंड के भगवान पेट्रोल पंप से पूरब एनएच पर रविवार की रात 11 बजे सिपाही द्वारा ट्रक चालक की पिटाई को लेकर खूब हंगामा हुआ। आरोप था कि पैसे को लेकर ट्रक चालक की पिटाई की गई।ट्रक चालकों ने भी ट्रक आड़ा-तिरछा कर जाम लगा दिया। चालक का नारायणपुर सीएचएसी में इलाज भी कराया गया और उसने थाने में लिखित शिकायत की। लेकिन आरोपी सिपाही ने कुछ लोगों के सहयोग से चालक से समझौता कर लिया और गले मिल मामले को शांत कराया। दूसरी सोमवारी को लेकर रविवार की रात ट्रकों को नारायणपुर चौक से पश्चिम रोका गया था।
Total Downloads: 174
इसी दौरान बालू लोड किया एक ट्रक ओवरटेक कर आगे बढ़ रहा था जिसपर भवानीपुर गश्ती दल के सिपाही ने लाठी चला थी। चालक का आरोप था कि उसपर लाठी चलायी गई। इस बात को लेकर रविवार की रात हाईवे पर हंगामा हुआ। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला में ब्रजलेश्वर धाम जाने वाले कांवरियों की भीड़ को देखकर ट्रक को रोका था। ओवरटेक को लेकर सिपाही ने चालक को लाठी मारा। जिसमें विवाद हो गया।
सड़क लगभग आधे घंटे जाम हुआ। सूचना मिलने पर वहां पहुंचकर अविलंब आवागमन चालू कराया। चालक का इलाज नारायणपुर सीएचसी में कराया गया। पैसे मांगने या लेने की कोई शिकायत नहीं थी। सोमवार की सुबह लिखित आवेदन मिला था। लेकिन कुछ लोग ने पहुंचकर मामला में समझौता कर लिया। गला मिलकर दोनों ने विवाद खत्म किया। चालक पूर्णिया जिले के सरसी के गोपाल महतो था जो लखीसराय से पूर्णिया जा रहा था। सिपाही भवानीपुर थाना में तैनात पंकज कुमार थे।

