नवगछिया: कहते साल मे दो बार नववर्ष आता है पहले जनवरी जो कि अंग्रेजो कि देन है दूसरा जो कि त्रेतायुग से चला आ रहा है जब भगवान राम इस धरती पर अवतार लिये थे वही से वह परंपरा को हमलोग आज तक निभाते आ रहे है नवगछिया शहर के नवादा स्थित पंचमुखी बालाजी धाम हर साल इस दिन बड़ा आयोजन होता है
Total Downloads: 427
नवगछिया पंचमुखी बालाजी धाम से काशी गुप्ता ने बताया कि 7 अप्रैल २०२५ को श्री गोपाल गौशाला से सुबह ७:०० बजे से, नया टोला, गोसाई गांव, तुलसीपुर एवं नवगछिया के विभिन्न गांवों से निकाली जाएगी विशाल निशान शोभायात्रा जो पूरे नगर भ्रमण करते हुए पंचमुखी बालाजी धाम पहुंचेगी निशान शोभा यात्रा को लेकर यहां के श्री राम भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है उनका कहना है कि यह निशान शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी
निशान शोभायात्रा के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा रास्ते में कई प्रकार की सेवाएं भी प्रदान की जाएगी निशान शोभायात्रा के पंचमुखी धाम पहुंचते ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है विशाल निशान शोभायात्रा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है बताते चलें कि रामनवमी में पंचमुखी धाम में 9 दिन तक रामायण पाठ भी चलता रहता है

