बिहपुर : बिहपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उप चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क शुरू है। मड़वा पश्चिम पंचायत में मुखिया पद के उप चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में है। मड़वा पश्चिम पंचायत में 13 बूथों पर 7655 मतदाता नौ जुलाई को नई मुखिया को चुनने के लिए मतदान करेंगे।

मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। वहीं धर्मपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर एक में पंच के प्रत्याशी निर्विरोध हैं। जबकि झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक पंच समेत बभनगामा पंचायत के वार्ड दो में वार्ड सदस्य पद के लिए एक-एक बूथ उपचुनाव होगा। बीडीओ सत्यनारायण पंडित ने बताया कि मतदान नौ जुलाई को व मतगणना 11 जुलाई को होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....