नवगछिया पुलिस जिले के हरिया पट्टी में किराना व्यापारी विनय गुप्ता की हत्या के बाद, लोजपा रामविलास का एक 6 सदस्यीय जांच दल आज नवगछिया पहुंचा।
Total Downloads: 181
इस दल ने स्वर्गीय विनय गुप्ता के परिवार वालों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और घटना के सभी पहलुओं पर गहन चर्चा की, ताकि पूरे मामले को बेहतर तरीके से समझा जा सके।
इसके बाद, सभी उपस्थित माननीयों ने स्वर्गीय विनय गुप्ता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विभूति भूषण पासवान, प्रदेश महासचिव श्री दुर्गेश सिंह, प्रदेश महासचिव रतन पासवान, जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान, संजय देव, हारून रशीद, मो आरिफ, बजरंगी पोद्दार, अशोक अकेला, संतोष मेहता, माला जयसवाल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

