नवगछिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास करने के साथ ही अब 26.23 किलोमीटर लंबी विक्रमशिला-कटरिया न्यू डबल रेल पुल के निर्माण में तेजी आएगी। तीन सालों में परियोजना पूरी होगी। विक्रमशिला से कटरिया के रेल पुल का निर्माण और रेलखंड के लिए भागलपुर जिले में 16 गांवों में 421.6036 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जो भूमि चयनित हुई है उसमें परती, धनहर, रास्ता, भीठ दो प्रकार की जमीनें हैं। इससे पहले रेलवे ने ड्रोन सर्वे से 18 मौजों में जमीन चिह्नित की थी। जिला भू अर्जन कार्यालय में रेलवे ने अपनी जमीन खोजने और मार्किंग कराने के लिए दो माह पहले ही आवेदन दिया था।

इधर, कहलगांव बटेश्वर स्थान के पास बनने वाले इस रेल पुल की लंबाई चार किमी होगी। 1153 करोड़ रुपये की लागत से डबल लाइन पुल 13 मीटर चौड़ा होगा। काम शुरू होने के तीन साल के भीतर काम पूरा करना होगा। कुल 2178.38 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में बटेश्वर स्थान से गंगा पर पुल और विक्रमशिला से नवगछिया तक रेल लाइन भी बिछनी है।

पुल बनने से ट्रेनें विक्रमशिला से कटरिया होते हुए नवगछिया पहुंच जाएंगी। इससे तीन घंटा समय बचेगा। पीरपैंती-नवगछिया, भागलपुर-साहेबगंज, पटना-हावड़ा रेल लाइन देवघर-दुमका व गोड्डा को जोड़ते हुए पांच बाइपास चालू हो जाएंगे। राज्य में गंगा नदी पर डबल लाइन वाले चौथे रेल पुल का निर्माण शुरू कराने की योजना काम किया जा रहा है।

तीन सालों में परियोजना पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। देवघर-गोड्डा से विक्रमशिला-भवानीपुर होते हुए बटेश्वर स्थान कटेरिया गंगा पुल बनना है। भागलपुर के पास गंगा पर बनने वाले विक्रमशिला-कटरिया न्यू डबल रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है।

2549.17 करोड़ रुपये की लागत से विक्रमशीला-कटरिया रेलवे लाइन के तहत भागलपुर में गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण किया जाएगा। यह भागलपुर का पहला और बिहार का पांचवां रेल पुल होगा। भागलपुर में अबतक विक्रमशिला सेतु और उसके समानांतर निर्माणाधीन नया पुल और अजगैवीनाथ धाम-अगुवानी पुल, विजय घाट पुल सड़क वाला है।

26.23 किलोमीटर लंबा पुल न सिर्फ दो नेशनल हाइवे को जोड़ेगा, बल्कि इसके बनने से कोसी और सीमांचल क्षेत्र का पूर्वी बिहार यानी अंग क्षेत्र से भी रेल संपर्क जुड़ जाएगा। भागलपुर में गंगा नदी पर नया रेल पुल वाई आकार का होगा। इसमें पुल के दोनों तरफ से रेललाइन मिलेगी।

उत्तर में कटरिया और नवगछिया तथा दक्षिण दिशा में विक्रमशिला और शिवनारायणपुर स्टेशन की तरफ बटेश्वर स्थान के पास लाइन जुड़ेगी। नई रेललाइन के प्रस्ताव से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और गतिशीलता में सुधार होगा। मुख्य पुल की लंबाई 2.5 किलोमीटर होगी। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा।

यह पुल बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों से भी एक-दूसरे जिले को जोड़ सकेगा। कोसी क्षेत्र का भागलपुर, गोड्डा, दुमका, देवघर, रांची आदि शहरों से रेल संपर्क आसान हो जाएगा।

यह पुल उत्तर और पूर्वी भारत का अतिरिक्त रेल कॉरिडोर का काम करेगा। इसे मेगा रेल कॉरिडोर नाम दिया जाएगा। दूसरी ओर, इस परियोजना के पूरा होने पर कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ भागलपुर से नई ट्रेनें चलाई जाएगी। यात्रियों को सुविधा होगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet