नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर बस खराब होने से एक घंटे से अधिक देर तक जाम लगा रहा। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी। कई सवारी पैदल ही सामान लेकर फुटपाथ से सेतु पार करते दिखे।

शनिवार की दोपहर जाह्नवी चौक की तरफ सेतु के पिलर नंबर-30 के पास बस में खराबी आ गयी थी। कुछ देर बाद खराब बस को हटाने का प्रयास किया गया। लेकिन बस को हटाने के दौरान रस्सी टूट जाने से इसमें देरी हुई।

जिसके कारण जाम लगा रहा। करीब एक घंटे के बाद सेतु पर वन-वे रूट लागू कर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया गया। शाम तक पूरी तरह से यातायात सामान्य हो सका। वहीं दूसरी तरफ शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाके में भी जाम लगा रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....