भागलपुर-नवगछिया के बीच स्थित विक्रमशिला पुल पर बीते 36 घंटे से भीषण जाम लगा है. हजारों यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को भी इस रूट पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं, जिससे आम जनता, परीक्षार्थियों और मांगन साह बाबा के उर्स मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हुईं. सोमवार से बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है, और कई परीक्षार्थी भागलपुर और नवगछिया में अपने परीक्षा केंद्रों के पास ठहरे हुए हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जाम से कई छात्रों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कुछ छात्र पैदल ही कई किलोमीटर की दूरी तय करने को मजबूर हुए. भागलपुर में परीक्षा देने जा रहे छात्र राजेश कुमार ने बताया कि नवगछिया से भागलपुर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला. मजबूर होकर पैदल ही कई किलोमीटर चलना पड़ा. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी परीक्षार्थियों को उनके केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है.

बिहपुर में मांगन साह बाबा का उर्स मेला हर साल हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे विक्रमशिला पुल और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया. यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार प्रयास कर रहे हैं. जाम से यात्रियों को ही नहीं, बल्कि एम्बुलेंस, दवा और खाद्य सामग्री से लदे वाहनों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. एक मरीज के परिजन ने बताया, हम घंटों से एंबुलेंस में फंसे हैं. अगर जल्द रास्ता साफ नहीं हुआ, तो मरीज की हालत बिगड़ सकती है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet