नवगछिया- रंगरा चौक प्रखंड की सधुआ चापर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण करवा रहे ठेकेदार मधेपुरा के लॉ कॉलेज रोड निवासी प्रणव कुमार के आवेदन पर रंगरा थाना में रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव यादव उर्फ मोती यादव व उनके एक सहयोगी सनोज यादव पर दस लाख रुपये रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त मामले को लेकर रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उक्त घटना से मेरा कोई वास्ता नहीं है। ये महज चुनावी स्टंट है। मेरे विरोधी नहीं चाहते हैं कि मैं इस बार भी गोपालपुर विधानसभा का प्रत्याशी बनू। मेरी छवि को धूमिल करने की ये पुरजोर कोशिश है।
Total Downloads: 426
मेरा कार्य क्षेत्र व्यवस्थित है मुझे इस तरह की किसी भी मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। मेरा लक्ष्य अच्छे कर्म व सच्ची जनसेवा है। पुलिस वरीय अधिकारियों को इस मामले में उत्सुकता दिखाते हुए कांड के उद्भेदन में वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेना चाहिए ताकि मेरी निर्दोषता जगजाहिर हो सके। मोती यादव ने कहा किमैंने खुद को बताया विधानसभा उम्मीदवार तो विरोधियों ने प्राथमिकी दर्ज कर किया मेरा शिकार । मेरे विरुद्ध मुकदमा दायर करवाने वाले सफेद झूठ बोल रहे हैं जो कि जांच का विषय है। मैं बिल्कुल निर्दोष हूँ। गौरतलब है कि ठेकेदार ने बताया है कि 23 अप्रैल की रात मोबाइल पर फोन कर मोती यादव ने रंगदारी की मांग की। मोती यादव के सहयोगी नवीनगर पुनामा कदवा दियारा निवासी सनोज कुमार ने रुपया नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
वही संजीव कुमार उर्फ मोदी यादव ने बताया कि अगर 23 अप्रैल को उनके फोन से किसी को फोन गया हो तो पुलिस इसकी जांच करें वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा वॉइस कॉल उपलब्ध कराने की कोशिश करें जनता मालिक के बीच मेरा मोबाइल नंबर सार्वजनिक है। अगर मेरे नंबर से किसी को भी कॉल गया हो तो प्रशासन मेरे ऊपर जो भी कार्रवाई करेगी उसके लिए मैं तैयार रहूंगा चाहे मुझे सूली पर क्यों ना चढ़ा दे।

