नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति है। कई लोगों के घर कटाव की चपेट में आ गए। स्थिति को देखने के लिए गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल पहुंचे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि कटाव हो रहा है, जनप्रतिनिधि क्या कर रहे हैं।
Total Downloads: 169
जवाब में विधायक बिना नाम लिए कहा सांसद अजय मंडल सोए रहते हैं। कटाव को लेकर केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए थी। वे कभी संसद भवन जाते ही नहीं। सिर्फ हाजिरी बनाते हैं। इसके अलावा उन्होंने जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव अपर्णा कुमारी और सांसद को लेकर अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल भी किया।

2 दिन से लोगों ने खाना नहीं खाया
इसके अलावा गोपाल मंडल ने कहा कि यहां 2 दिन से लोगों ने खाना नहीं खाया है। घर का कटाव हो रहा है। लोग अपना सामान समेटने में लगे हैं। अभी सीओ साहब आ गए हैं। इनसे प्लास्टिक, चूड़ा और सुबह-शाम भोजन की व्यस्था कराएंगे।

वहीं, निरीक्षण के दौरान विधायक एक घर में गए वहां खुद से सत्तू सांदी और खाया भी।
