नवगछिया में व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुकेश झा, अनूप अनमोल पासवान और मोहम्मद कबीर आलम को पकड़ा गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है।

जांच में सामने आया कि मृतक विनय गुप्ता और उनके बड़े भाई नितिन गुप्ता के बीच पैसों के लेन-देन और पारिवारिक विवाद चल रहा था। नितिन गुप्ता ने 6 लाख रुपए में अपने छोटे भाई की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने नितिन गुप्ता को उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है। उसे पूछताछ के लिए नवगछिया लाया जा रहा है।

आरोपी के खिलाफ मूर्ति चोरी का मामला दर्ज

मामले का खुलासा नितिन गुप्ता के व्यवसायिक साझेदार मोहम्मद कबीर आलम ने किया। आरोपी मुकेश झा और अनूप अनमोल पासवान पर मूर्ति चोरी का भी मामला दर्ज है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस घटना से जुड़ी सामाजिक तत्वों की टिप्पणियों पर भी कार्रवाई करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....