नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को मड़वा महंत स्थान चौक के समीप पटना से विवाह सम्पन्न करा लौट रहे बरातियों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. महंत स्थान चौक पर स्थित दुकानदार बाल-बाल बच गये . दुकान के पीछे भमरा था.

अगर भमरा से नीचे गिरता, तो स्थित काफी भयावह हो जाती. बस में बराती व दुल्हा व दुल्हन थे. 24 को मनीहारी से बरात पटना गयी थी .शुक्रवार को लौटने के क्रम में मड़वा महंत स्थान चौक के पास चालक के संतुलन खोने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बिहपुर व झंडापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार डबल बस पटना साहिब आ रही थी, जिसे कटिहार के मनीहारी जाना था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....