नवगछिया श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा की अमृत वर्षा का 50 बाँ स्वर्ण जयन्ती समारोह का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन 7 अप्रैल 2025 तक घाट ठाकुरवाड़ी नवगछिया में किया जाएगा
Total Downloads: 427
इसमें पंडीत चंदन झा के आचर्यत्व में 21 विद्वानों के द्वारा नवाह पारायण संगीतमय प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जा रहा है एवं प्रयागराज से आए स्वामी विनोदानन्द सरस्वती जी महाराज और अन्य विद्वानों द्वारा संगीतमय राम कथा कि जा रही है राम कथा के प्रथम दिन मे विनोदानन्द सरस्वती ने कहा की दुनिया में जितने रिश्ते हैं सब स्वार्थ से भरे हैं जब तक स्वार्थ है आप हमें अच्छे लग रहे हैं स्वार्थ निकाला आप हमें पहचानते नहीं, इस दुनिया में आकर वापस हमें जाना है माया के चक्कर से दिन रात बचा करना यहां कोई नहीं अपना सियाराम जपा करना आदि भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया
इस आयोजन को सफल बनाने मे सचिव शिव जायसवाल अध्यक्ष दिनेश सरार्फ उपाध्यक्ष बनवारी पंसारी कोषाध्यक्ष सरवन केडिया मीडिया प्रभारी अशोक केडिया,किशन यादुका,संतोष यादुका, संतोष भगत, अनिल चिरानिया, अनिल भगत, विनीत खेमका, कैलाश अग्रवाल,विशाल चिरानिया,जुगनु भगत, दयाराम चौधरी, किशन चिरानियाँ, शंकर चिरानियाँ आदि लगे हुए हैं

