नवगछिया : केंद्र सरकार की ओर से घोषित बजट को सत्ता पक्ष के सदस्यों ने लोगों को राहत देने वाला बजट बताया. पूर्व सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट आम लोगों को राहत देने वाला है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
12 लाख रुपये की आमदनी वाले को अब आयकर नहीं देना पड़ेगा. इस फैसले से मध्यम वर्ग व आमलोगों को राहत मिलेगी. देश की आर्थिक विकास को नयी दिशा देगा. विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाधय्क्ष प्रवीण भगत ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए बजट में प्रावधान किया है. इसके लिए पीएम मोदी का आभार है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
