नवगछिया| सांप के काटने से गुरुवार को कदवा थाना क्षेत्र के ठाकुरजी कचहरी टोला निवासी बुद्ध देवी (25), पत्नी अजीत राय की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह पंखे का स्विच ऑफ करने जा रही थी, तभी सांप ने सिर में काट लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
परिजन उसे इलाज के लिए नवगछिया लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्त में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। महिला की शादी 6 माह पहले ही हुई थी। पति अजीत राय और उसका भाई पंजाब जा रहे थे, लेकिन सूचना मिलने पर रास्ते से लौट गए।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
