नारायणपुर । प्रखंड के गनौल गंगा सोती धार में डूबने से 31 वर्षीय पशुपालक विकास चौधरी की मौत हो गई। वह मवेशी के लिए घास लेकर लौट रहा था। धार पार करने दौरान डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
ग्रामीणों ने सीओ विशाल अग्रवाल और भवानीपुर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार दलबल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मिश्रा ने सीओ से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। सीओ ने अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व प्राथमिकी साथ आवेदन करने कहा। मृतक की पत्नी और दो बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
