नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की अगुवाई में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया थाने की पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
गुप्त सूचना के आधार पर, थाने की टीम ने ग्राम पकरा में एक छापामारी की, जिसमें एक बासा से और उसमें खड़ी एक स्कॉर्पियो से कुल 555.57 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।
यह कार्यवाही पकरा के निवासी कृष्णकांत उर्फ अंशु कुमार, पिता सुरेश प्रसाद सिंह के बासा में की गई, जहां शराब का रखरखाव किया जा रहा था और उसे स्कॉर्पियो के माध्यम से परिवहन करने की योजना थी। वाहन के भीतर विभिन्न कंपनियों की काफी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
