नवगछिया : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर की अंगीभूत इकाई मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में स्नातक पाठ्यक्रम के नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया नौ मई से शुरू हो गई है।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 19 विषयों में स्नातक के नए सत्र में नामांकन होगा। नामांकन के लिए महाविद्यालय पहली बार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। नामांकन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 22 मई है और चयनित अभ्यर्थियों की सूची 24 मई को प्रकाशित की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....