नवगछिया : बिजली कंपनी ने 5 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों से पैसे वसूलने और बिजली काटने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। कंपनी के कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि यह गैंग अनुमंडल क्षेत्र के उन उपभोक्ताओं के पास जाकर बकाया राशि वसूलेगी, जिन पर 5 हजार रुपए से अधिक का बकाया है।

अगर उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करेंगे तो उनकी बिजली काट दी जाएगी। एक गैंग में तीन सदस्य होंगे। उनमें से एक व्यक्ति उपभोक्ता के घर पर मौजूद रहेगा। इसके बाद कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि जिनकी बिजली काटी गई है, क्या वे चोरी से बिजली का उपयोग तो नहीं कर रहे हैं।

अगर इस दौरान बिजली चोरी करते हुए पाया गया तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की जाएगी। बकायेदारों से सख्ती से वसूली और बिजली चोरी की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अब तक 14 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की प्राथमिक दर्ज की जा चुकी है। अनुमंडल में 5 हजार रुपए से अधिक 43821 लोगों पर 144.41 करोड़ बकाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....