भागलपुर को सीमांचल से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर अस्थायी बेली ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मंगलवार को जिला प्रशासन, तकनीकी विशेषज्ञों और निर्माण एजेंसियों की टीम ने बेली ब्रिज की लॉन्चिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली। अब अंतिम तकनीकी जांच और डिजाइनिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यदि सभी तकनीकी परीक्षण सफल रहे तो 5 जून से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल इंजीनियरिंग टीम पुल के अन्य हिस्सों की मजबूती, एप्रोच रोड और लोड क्षमता के अंतिम मूल्यांकन में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि 4 मई को विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और सीमांचल के अन्य इलाकों का सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हो गया था। पुल बंद होने से हजारों यात्रियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर नाव सेवा शुरू कराई थी, लेकिन बढ़ते दबाव और लोगों की सुविधा को देखते हुए अस्थायी बेली ब्रिज निर्माण का निर्णय लिया गया।

प्रशासन के अनुसार, शुरुआती चरण में इस बेली ब्रिज से केवल हल्के और छोटे वाहनों को गुजरने की अनुमति मिलेगी। इसमें बाइक, ऑटो, कार और छोटे कमर्शियल वाहन शामिल हो सकते हैं। भारी ट्रक और ओवरलोडेड वाहनों की आवाजाही फिलहाल प्रतिबंधित रहने की संभावना है।

तकनीकी विशेषज्ञ पुल की लोड क्षमता का आकलन कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....