नवगछिया । नवगछिया थाना के धोबिनिया निवासी एक युवा नेता अंशु कुमार उर्फ चिंटू यादव ने गोलीबारी करने व जान से पूरे परिवार को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 63
बताया कि 11 जून को अपने दरवाजे पर बैठा था। वहीं गांव का ही एक व्यक्ति तीन चार अज्ञात अपराधियों के साथ दरवाजे पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगा। विरोध करने पर उसने कमर से पिस्टल निकाल कर गोली फायर कर दिया। वही मोबाइल पर धमकी दे रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
