नवगछिया| थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़िता की मां ने नवगछिया महिला थाना में गांव के ही युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मंगलवार की रात करीब एक बजे पानी पीने बेटी जगी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। महिला थाने की पुलिस ने पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में करवाई।

साथ ही पीड़िता का 164 का बयान नवगछिया व्यवहार न्यायालय में करवाया गया। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता को बालिका कल्याण केंद्र में रखा गया है। महिला थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, आरोपी घर से फरार हो गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet