नवगछिया : रंगरा महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट की दीवार तोड़कर चोरों ने बोरिंग का मोटर चुरा ली। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने इसकी सूचना रंगरा थानाध्यक्ष को दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
इसके बाद पुलिस स्कूल पहुंची और घटना की जांच की। प्रधानाध्यापक ने अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। पुलिस को शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय से सटे मिडिल स्कूल है।
उस स्कूल में गेट नहीं रहने से शाम में नशेड़ी जुटते हैं। दीवार फांदकर इस विद्यालय परिसर में भी रात नशे का सेवन करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। विद्यालय के पास पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
