नवगछिया :नवगछिया स्टेशन रोड से देर शाम सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया। नवगछिया स्टेशन रोड में सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर ठेला और दुकान लगाने के कारण जाम आए दिन लग रहे हैंं। ऐसे में ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

कई बार तो यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी उसको लेकर मंगलवार को नवगछिया स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर पहले बैठक आयोजित की गई। इसमें आरपीएफ अस्सिटेंट कमांडेंट जीएस सनहोई, एसडीपीओ नवगछिया ओमप्रकाश, आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार, यातायात थाना प्रभारी मुकेश कुमार मौजूद रहे।

पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को दी अंतिम चेतावनी सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दी गई है कि जो सब्जी विक्रेता सड़क किनारे सब्जियां बेच रहे हैं वह ठेला पर अलग से समान नहीं बचेंगे। स्टेशन रोड अतिक्रमण मुक्त होने के बाद सड़क काफी चौड़ी दिखने लगी है। इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि लगातार यह कार्रवाई की जाएगी।

इसके बावजूद विक्रेता नहीं मानते हैं तो उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा। यातायात थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड में अतिक्रमण मुक्त करने के दौरान जहां तहां मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन लगे हुए थे इन से फाइन की वसूली की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *