नवगछिया । नवगछिया बाजार को चार प्रखंडों सहित सीमावर्ती कटिहार, पूर्णिया जिले के इलाकों से जोड़नेवाली मकनदपुर चौक से हरनाथचक सड़क वर्षा के कारण तालाब में तब्दील हो गई है।

रेलवे एवं पुल निगम के द्वारा यहां पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन एप्रोच पथ का निर्माण सही ढंग से नहीं होने के कारण समस्या हो रही है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से रेलवे केबिन से लेकर के मकंदपुर चौक तक जल जमाव के कारण कई बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

उसे गड्ढे में लगभग आधा दर्जन टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोग दीपक कुमार मुकेश कुमार आदि ने बताया कि यहां पर जिस तरह से परेशानी हो रही है इससे निपटने के लिए हम लोगों को सड़क पर उतरना होगा। पुल निगम के अभियंता बताते हैं कि गड्ढे को भरने का काम भी चल रहा है ।

नाले का पानी सड़क पर आया: घोघा। लगातार दो दिनों से बारिश के कारण घोघा स्टेशन रोड पर जल जमाव की स्थिति बन गई। नाले का पानी उपटकर सड़कों पर फैल रहा है। जिससे लोग परेशान हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *