नवगछिया : ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी खगड़िया के एक वृद्ध की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। मृतक कृष्ण झा (67) खगड़िया के बेलदौर के रहने वाले थे। बीते शुक्रवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बारे में वृद्ध के भतीजा ने बरारी पुलिस कैंप में घटना के बारे में फर्द बयान दर्ज कराया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। भतीजा आशुतोष झा ने बताया कि शुक्रवार को चाचा के साथ चाची कल्याणी देवी व चचेरा भाई जटाशंकर बाइक से पूर्णिया स्थित बेटी के घर से खगड़िया लौट रहे थे।

तभी नवगछिया बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इलाज के दौरान चाचा की मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। जख्मी चाची व चचेरे भाई का पूर्णिया में इलाज चल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *