बिहार की बेटी प्रियदर्शनी चटर्जी ने मिस इंडिया बनकर पुरे बिहार का मान-सम्मान बढ़ाया था. पटना आयी मिस इंडिया प्रियदर्शनी चटर्जी ने अपने दिल की ख्वाहिश को को जाहिर किया है. प्रियदर्शनी ने का कहना है कि वो बचपन से ही स्कूल के समय से मॉडलिंग कर रही है और उनको पहला ब्रेक मात्र 16 वर्ष की आयु में मिली थी.

fbb-femina-miss-india-world-winner-priyadarshini-409876
प्रियदर्शनी चटर्जी का कहना है कि अगर मौका मिलेगा तो सुपरस्टार रणवीर सिंह और रनबीर कपूर के साथ फिल्मों में काम करेगी साथ ही कहा कि उनकी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण है. अपनाप को मॉडलिंग में स्थापित कर चुकी प्रियदर्शनी को खिताब जीतने के बाद लगातार नए ऑफर आ रहे हैं जिसके कारण समाज शास्त्र से ग्रेजुएशन प्रियदर्शनी चटर्जी की पढ़ाई भी थोड़ा प्रभावित हुई हालांकि उनका कहना है की वो अभी पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर रखी है जिसके बाद फिल्मों में का करने का इरादा है. उनका कहना है कि मौका मिला तो जरुर फिल्मों में काम करुंगी लेकिन अभी मॉडलिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही हूं. उनकी इच्छा सुपरस्टार रणवीर सिंह और रनबीर कपूर के साथ फिल्मों में काम करने की है और दीपिका को वो आदर्श मानती हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *