नवगछिया । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गुरुवार से पीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पीएचसी से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे पीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार, चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार, हेल्थ मैनेजर मधुकांत झा एवं बीसीएम समीना कुमारी ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली पीएचसी परिसर से चलकर उर्दू चौक पहुंची, वहां से गोटखरीक चौक होते पुनः पीएचसी पहुंच कर रैली का समापन हुआ। इस दौरान बच्चे दो ही अच्छे, छोटा परिवार, खुशहाल परिवार समेत अन्य नारे पर बल देकर लोगों को जागरूक किया गया।
वहीं, बीसीएम ने बताया कि यह पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पीएचसी में शिविर आयोजित कर योग्य और इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन का साधन उपलब्ध कराई जाएगी।


