नवगछिया । आगामी विषहरी पूजा को लेकर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल सभागार में एसडीओ उत्तम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रशिक्षु डीएसपी, अनुमंडल दंडाधिकारी, डीसीएलआर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद भी उपस्थित रहे।
Total Downloads: 47
बैठक में बताया गया कि पूजा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं हर पूजा पंडाल में पुलिस बलों की तैनाती दंडाधिकारी के साथ की जाएगी। बैठक में सभी सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष को विसर्जन मार्ग सहित सभी घाटों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।
कहा गया कि विसर्जन घाट पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। बैठक में मुकेश राणा, मो. इरफान, मो, मोउउद्दीन, अवधेश पासवान आदि ने भी अपनी बातों को रखा। बैठक में सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

