नवगछिया । नवगछिया मकन्दपुर 14 नंबर सड़क पर बाढ़ के पानी के बढ़ते दबाव के बाद सैदपुर भंवरा खोलने के बाद सुकटिया बाजार का पूरा इलाका बाढ़ के पानी से लबालब हो गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 44
सुकटिया बाजार से तीनटंगा जानेवाली सड़क पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण सूक्तियां बाजार के तीनटंगा से सड़क संपर्क भंग हो गया है। वहीं सैदपुर-सुकटिया बाजार सड़क पर भी पानी आ जाने के कारण संपर्क भंग हो गया है।
वहीं बाढ़ का पानी गोपालपुर मुस्लिम टोला से होकर तेजी से र्नगरा की ओर जा रहा है। जिससे रंगरा इलाका के भी डूबने की आशंका जताई जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि इनदोनों सड़कों पर यातायात को रोककर नाव से यातायात करवाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
