नवगछिया : हथियार का भय दिखाकर एक निजी फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने 1.45 लाख रुपए लूट लिए। घटना खरीक थाना क्षेत्र के अंभो चौक से दादपुर जाने वाली सड़क पर पूर्वी रेलवे केबिन के समीप बुधवार देर शाम की है। तीन बाइक पर सवार चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए भाग गए।
Total Downloads: 170
मामले को लेकर भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर शाहकुंड के अंबा गांव निवासी सुमित कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार की शाम मैं दादपुर गांव से साप्ताहिक किस्त की वसूली कर वापस नवगछिया स्थित ब्रांच जा रहा था।
इसी दौरान तीन बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अंभो-दादपुर रोड पर रेलवे केबिन के समीप ओवरटेक कर मुझे रोक लिया। इसके बाद मेरी कनपट्टी में कट्टा सटा दिया और रुपए से भरे बैग लूट लिए। बैग में 1.45 लाख रुपए, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य कागजात थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

