नवगछिया में इस्माइलपुर थाने की पुलिस ने 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सुदन टोला नवटोलिया में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर दो लोग भाग निकले, जबकि एक को पकड़ लिया गया।

आरोपी सुग्रीव मंडल के घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए, जबकि मौके पर ही करीब 50 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया। बिहार शराब निषेध अधिनियम के तहत इस्माइलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्ध को जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *